Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

धनुष की फिल्म 'कुबेरा' की पहले दिन की कमाई आई सामने

'कुबेरा' ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि धनुष का जादू आज भी बरकरार है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और ये फिल्म की सफलता की ओर इशारा कर रहे हैं।

21 Jun 2025

धनुष की फिल्म 'कुबेरा' की पहले दिन की कमाई आई सामने

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुबेरा' आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और अपने दमदार कंटेंट व धनुष की दमखम भरी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है।

'कुबेरा' ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि धनुष का जादू आज भी बरकरार है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और ये फिल्म की सफलता की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है और वीकेंड पर इसकी कमाई में और उछाल की उम्मीद की जा रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष की फिल्म 'कुबेरा' ने ओपनिंग डे पर लगभग 13 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है, ऐसे में 'कुबेरा' को हिट होने के लिए आने वाले दिनों में और भी मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

फिल्म को मिली जबरदस्त ओपनिंग से यह उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर 'कुबेरा' की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, फिल्म का मुकाबला इस समय दो बड़ी रिलीज़ से है, आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5'। ऐसे में 'कुबेरा' को बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए जबरदस्त पकड़ बनाकर रखनी होगी।

शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुबेरा' में सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि स्टारकास्ट भी दमदार है। फिल्म में धनुष के साथ-साथ नागार्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जिम सर्भ और दिलीप ताहिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं, जो फिल्म की स्टार पावर को और बढ़ाते हैं। 'कुबेरा' में धनुष ने एक भिखारी का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को बेहद भावुक कर रहा है। उनकी परफॉर्मेंस को समीक्षकों और दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धनुष की फिल्म 'कुबेरा' की पहले दिन की कमाई आई सामने
'कुबेरा' ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करते हुए यह साबित कर दिया है कि धनुष का जादू आज भी बरकरार है। पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं और ये फिल्म क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News